इंजीनियरिंग पढ़ने वाली छात्रा ने की ख़ुदकुशी, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जगदलपुर। पुलिस लाइन में रहने वाली इंजीनियरिंग छात्रा ने मानसिक बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे महारानी अस्पताल ले गए, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाली थाना में पदस्थ एएसआई सुजाता डोरा ने बताया कि मृतका भुवनेश्वर (ओडिशा) में रखकर बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह 5 भाई, बहनों में दूसरे नंबर की थी। परिवार के लोगों ने बताया कि विगत 6 माह से मानसिक हालत ठीक न होने के चलते उसका उपचार चल रहा था, बीती रात को घर के कमरे में अपनी चुन्नी को ही फंदा बनाकर झूल गई।
रात को जब उसकी बुआ किसी काम से गई तो उसे लटकते हुए देखकर परिजनों को आवाज लगाई, जब पीडि़ता को महारानी अस्पताल ले गए, तब तक उसकी सांस चल रही थी, लेकिन कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका की माँ जेल विभाग में कार्यरत है। मृतका के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





