छत्तीसगढ़
कार दुर्घटना में इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर की हालत गंभीर
Nilmani Pal
9 Jan 2022 12:48 PM GMT

x
बिलासपुर। चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर आशीष जायसवाल एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए हैं। वे अपोलो हॉस्पिटल की आईसीयू में भर्ती किए गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार जायसवाल ने खुद ही अपनी गाड़ी को कॉलेज के दीवार पर टक्कर मारी है।
लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि अपने कॉलेज कैंपस के भीतर वह इतनी तेज गति से गाड़ी क्यों चला रहे थे? उल्लेखनीय है कि कॉलेज के डायरेक्टर जायसवाल मैग्नेटो मॉल में बार भी चलाते हैं। बीते दिनों वहां के स्टाफ ने कुछ प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी के साथ तब दुर्व्यवहार किया था जब वे एक पार्टी में शामिल होने के लिए भीतर घुस रहे थे। जायसवाल की पत्नी पलक जायसवाल सामाजिक कार्यों में बेहद सक्रिय रहती हैं।
Next Story