छत्तीसगढ़

इंजीनियर युवती ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश

Shantanu Roy
12 March 2022 6:18 PM GMT
इंजीनियर युवती ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश
x
कांग्रेस नेता की भांजी ने आत्महत्या की

बिलासपुर। कश्यप कालोनी स्थित हास्टल में शनिवार को शाम इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतका के कान में वायरलेस हेडफोन फंसा हुआ था। इससे संदेह है कि युवती मोबाइल पर किसी से बातचीत करते हुए फांसी पर झूल गई होगी। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बरतोरी के रहने वाली प्रियंका कौशिक पिता मालिक राम कौशिक (25) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कश्यप कालोनी के सृष्टि गर्ल्स हास्टल में रहती थीं। वे निजी संस्थान में इंजीरियर थीं।

शनिवार को प्रियंका काम पर नहीं गईं। आफिस की चाबी उनके पास रखी थी। ऐसे में स्टाफ ने चाबी के लिए फोन लगाया, लेकिन प्रियंका काल रिसीव नहीं किया। शाम चार बजे साथी कर्मचारी प्रियंका के हास्टल पहुंचे। उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। साथियों ने फिर फोन लगाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने हास्टल मालिक की पत्नी को बुलाया गया। कमरे का दरवाजा को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो पंखे के हूक पर दुपट्टे के फंदे से प्रियंका का शव लटक रहा था।

उनके कान में वायरलेस हेडफोन लटक रहा था। वहीं मोबाइल बिस्तर पर था। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने प्रियंका के स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई। कुछ समय बाद स्वजन हास्टल पहुंचे। उनके सामने पुलिस टीम ने श्ाव को फंदे से नीचे उतारकर कमरे की तलाशी ली। इस दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला। इससे आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story