छत्तीसगढ़

एनर्जी इन्वेस्टर समिट 10 मार्च को

Nilmani Pal
9 March 2025 4:05 PM IST
एनर्जी इन्वेस्टर समिट 10 मार्च को
x

रायपुर। एनर्जी इन्वेस्टर समिट 10 मार्च को होगी। छत्तीसगढ़ शासन ने यह जानकारी दी है। सुशासन को मूलमंत्र मानने वाली छत्तीसगढ़ सरकार विकास के नए आयाम गढ़ ही रही है। अधोसरंचना के काम प्रदेश में लगातार हो रहे हैं। साय सरकार के आने के बाद प्रदेश में पुल-पुलियों के निर्माण के साथ-साथ सड़कों का जाल बिछ गया है।

अंदरुनी इलाकों के रहवासी भी अब पक्की सड़क पर सफर कर रहे हैं। इतना ही नहीं साय सरकार हर वर्ग के आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास कर रही है। केद्र की योजनाओं की प्रदेश में सही ढंग से क्रियान्वित कर हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचा रही है। सरकार द्वारा सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर कई युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

Next Story