छत्तीसगढ़

प्रेम प्रसंग का अंत: देवर और भाभी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश

Nil dhankar
21 Sept 2021 1:22 PM IST
प्रेम प्रसंग का अंत: देवर और भाभी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश
x
छत्तीसगढ़

सूरजपुर। देवर और भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. फांसी के फंदे से लटकते देख ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक़ देवर को अपने से 10 साल बड़ी दो बच्चों की मां अपनी ही भाभी से प्यार हो गया था. रामपुर की 32 वर्षीय अनिता सिंह व उसके सगे देवर 22 वर्षीय शिवा सिंह का शव सोमवार की सुबह गांव के ही ठीहाई पारा में एक महुआ के पेड़ में झूलता मिला है. थाना प्रभारी विपिन लकड़ा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था जिसके चलते दोनों आत्महत्या कर ली है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में विवेचना की जा रही है.

Next Story