छत्तीसगढ़

सरोना सब्जी मंडी के पास से अतिक्रमण हटाया गया

Nil dhankar
24 Nov 2024 8:32 AM IST
सरोना सब्जी मंडी के पास से अतिक्रमण हटाया गया
x

रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत संत रविदास वार्ड नम्बर 70 के सरोना क्षेत्र में सब्जी मंडी में कृष्णा पैराडाइज के समीप लगभग 6 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करके बनायी गयी अवैध बाउंड्रीवाल एवं टायलेट कोथ्री डी एवं पोकलेन मशीन की सहायता से नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता द्वारा अभियान चलाकर स्थल पर पहुंचकर रायपुर तहसीलदार मनुमुक्ता पाटिल एवं जोन 8 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार, नगर निवेशक आभाष मिश्रा के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में तोड़ने की कार्यवाही की गयी है.

शासकीय भूमि पर किये गए अवैध कब्जे की जानकारी मिलते ही नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा सम्बंधित अवैध कब्जाधारी को नगर निगम अधिनियम की धारा 322,323 के प्रावधान अनुसार शासकीय भूमि से अवैध कब्जा स्वतः हटाने हेतु नोटिस दी, सम्बंधित अवैध कब्जाधारी द्वारा स्वतः अवैध कब्जा नहीं हटाए जाने पर आज अभियान पूर्वक अवैध कब्जा हटाकर लगभग 6 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करने प्रभावी कार्यवाही की गयी.

Next Story