छत्तीसगढ़

सुकमा में एनकाउंटर: मुठभेड़ में दो नक्सली के मारे जाने की खबर, सर्चिंग जारी

Admin2
24 Aug 2021 4:02 AM GMT
सुकमा में एनकाउंटर: मुठभेड़ में दो नक्सली के मारे जाने की खबर, सर्चिंग जारी
x

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों ने बड़ा एक्शन लिया है। कन्हईगुड़ा-गोमपाड़ के जंगल में चल रही मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है।

जानकारी के अनुसार CRPF व DRG की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। वहीं कन्हईगुड़ा-गोमपाड़ के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की।
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जवानों ने कुछ नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है।
एसपी सुनील शर्मा ने दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। बताया कि पांच से सात नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है।

Next Story