छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर में मुठभेड़, दो जवान घायल, मारे गए 6 नक्सली

Nil dhankar
5 Sept 2024 11:42 AM IST
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर में मुठभेड़, दो जवान घायल, मारे गए 6 नक्सली
x

सुकमा Sukma। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में माओवाद को खत्म करने के लिए जिस तरह से सरकार ने कमर कस ली है और उसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। बस्तर के अंधुरुनी इलाकों में लगातार माओवादियों से जवानों की मुठभेड़ हो रही है और जवानों को सफलता भी मिल रही है, तो कई बार नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। chhattisgarh news

इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को ढेर दिया है। वहीं दूसरी ओर दो जवान भी घायल हुए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। chhattisgarh

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों और जवानों के बीच तेलंगाना के कोत्तागुड़म ज़िले में मुठभेड़ हुई है। दरअसल, जवान सर्चिंग के लिए जंगल की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं दो जवान भी घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Next Story