छत्तीसगढ़

रात 11 बजे तक जवान और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़, विस्फोटक सामान छोड़कर भागे माओवादी

Nilmani Pal
29 March 2024 5:17 AM GMT
रात 11 बजे तक जवान और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़, विस्फोटक सामान छोड़कर भागे माओवादी
x
छग न्यूज़

पखांजूर। पिछले कुछ समय से नक्सली लगातार मुठभेड़ और अन्य बड़ी वारदातों को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन फिर भी नक्सली बड़ी वारदातों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। नक्सलियों द्वारा लगातार बड़ी वारदातों को दिए जा रहे अंजाम से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं एक बार फिर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ लगभग 5 घंटे तक चली है।

मिली जानकारी के अनुसार, भूमकन जंगल में जवान गस्त पर निकले थे। इस दौरान अचानक नक्सली भी वहां पहुंच गए और जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक यह मुठभेड़ चली। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए। नक्सलियों के फरार होने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।


Next Story