छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया

jantaserishta.com
22 Sept 2025 12:13 PM IST
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
नारायणपुर: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. शव और हथियार बरामद किए जा चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षबल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. अबतक की कार्रवाई में जवानों ने एक पुरुष माओवादी को ढेर कर सफलता हासिल की है. माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया. मुठभेड़ में ढेर नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है. मौके पर रुक-रूककर फायरिंग जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story