छत्तीसगढ़

कांकेर में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल

Nil dhankar
16 April 2024 4:44 PM IST
कांकेर में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल
x

कांकेर। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है. एसपी आईके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि भी की है. और बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है. जहां हमारे 2 जवान घायल हुए हैं. नक्सलियों को भी नुकसान हुआ है.

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फ़ोर्स हाई अलर्ट पर हैं. नक्सली प्रभावित जिलों में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई गई है. हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. 2 दिन बाद यानि 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट में प्रथम चरण का मतदान होना है. आज सुबह पोलिंग टीम रवाना हुई. सभी को हेलीकॉप्टर से मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है.


Next Story