छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सलियों में हुई मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

Shantanu Roy
15 March 2024 6:52 PM GMT
पुलिस-नक्सलियों में हुई मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
x
छग
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर किया है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है। जवानों ने नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया है। मामला जिले के बेदरे थाना क्षेत्र का है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेदरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंगमेटा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंगमेंटा-लंका गांव के जंगलों में इंद्रावती क्षेत्र समिति के प्लाटून नंबर-16 के कमांडर मल्लेश, माड़ मंडल कंपनी नंबर-एक के कमांडर अरुण उर्फ रुपेश और लगभग 25 अन्य माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर और बेदरे थाना के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे जब सुरक्षाबल के जवान हिंगमेंटा के जंगल में मौजूद थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
Next Story