छत्तीसगढ़
रिटायर्ड के दिन कर्मचारियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र, कलेक्टर ने सभी विभागों को दिए ये निर्देश
Nil dhankar
18 Feb 2022 4:52 PM IST

x
छग न्यूज़
अम्बिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा जिले के अधिकारी-कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के दिन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की पहल की गई है। उन्होंने निर्धारित फॉर्मेट में प्रशस्ति पत्र देने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
ज्ञातव्य है कि विगत माह आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे जिले के कर्मचारियों को सेवा के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करने की मांग की गई थी। कलेक्टर श्री झा ने संगठन के अनुरोध को अनुकरणीय मानते हुए जिले में इस पहल की शुरुआत की है।
Next Story





