छत्तीसगढ़

रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने कर्मचारी संघ का प्रदर्शन आज

Nil dhankar
14 Feb 2022 10:26 AM IST
रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने कर्मचारी संघ का प्रदर्शन आज
x

रायपुर। राज्य सरकार ने कर्मचारियों-अधिकारियों को सुविधा देने के लिए पांच दिन का वर्किंग डे तय किया है। इसके साथ-साथ सरकार ने कार्यालयों में कामकाज के घंटाें में बदलाव कर दिया। इसके तहत कर्मचारियों-अधिकारियों को सुबह 10 बजे ही कार्यालय आना है, मगर लेटलतीफी को अपनी आदत बना चुके कर्मचारी इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इस आदेश को वापस लेने की मांग पर अड़े कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि आज प्रदर्शन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के बैनर तले आज भोजन अवकाश में कलेक्ट्रेट रायपुर और कलेक्ट्रेट बिलासपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान ,अनियमित कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने बताया है कि तीन सूत्रीय मांग पर कर्मचारी अड़े हुए हैं।

Next Story