छत्तीसगढ़

रेप मामले में एसईसीएल में पदस्थ कर्मचारी गिरफ्तार

Nilmani Pal
13 Dec 2021 11:55 AM GMT
रेप मामले में एसईसीएल में पदस्थ कर्मचारी गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में पुलिस ने एसईसीएल के कर्मचारी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि एसईसीएल कर्मी ने तीन सालों तक साथ में रहते हुए उसका शारीरिक शोषण किया है। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के सरकंडा थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आरोपी से तीन साल पहले उसका परिचय हुआ। आरोपी युवक का नाम विशाल संग्राम है। वह एसईसीएल में कार्यरत है। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, विशाल और युवती का संपर्क तीन साल पहले हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। वे दोनों साथ रहने लगे। इस बीच युवक ने युवती से शपथ पत्र देकर वादा किया, कि भविष्य में वह उससे शादी करेगा। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संपर्क बने।

दोनों के बीच विवाद की शुरुआत तब आई, जब युवती ने विशाल संग्राम से कहा कि वादा के मुताबिक वह शादी करे, लेकिन विशाल संग्राम शपथ पत्र देने के बावजूद शादी के लिए ना-नुकर करने लगा। बार बार मिन्नतें करने के बावजूद जब विशाल संग्राम नहीं माना, तब पीड़िता ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story