छत्तीसगढ़
विधानसभा घेराव की तैयारी में एकजुट हो रहे कर्मचारी संगठन
Nil dhankar
20 Jun 2023 12:05 PM IST

x
रायपुर. छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने 18,19,20 एवं 21 जुलाई 2023 को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।
जिसके समर्थन में कर्मचारी संगठन उतर आए हैं। छत्तीसगढ़ कंप्यूटर शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष रमा शर्मा, तेंदूपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक संघ राजनांदगांव के प्रदेश अध्यक्ष सोमन राव, हथकरघा श्रमिक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेंद्र कुमार मारकंडे और ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण संघ रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ तारक ने नियमितीकरण समेत 6 सूत्री मांगों को लेकर महासंघ के निर्णय पर पूर्ण सहमति देते हुए समर्थन पत्र जारी किया है तथा अपने संघ के साथियों को आंदोलन में उपस्थित होने को कहा है। आगामी समय में लगातार बैठक कर आंदोलन को मजबूत किया जाएगा।
Next Story





