छत्तीसगढ़

कर्मचारी की काली करतूत: ₹1.43 लाख की धोखाधड़ी, अपने QR कोड पर लिए पैसे

jantaserishta.com
9 April 2026 10:13 AM IST
कर्मचारी की काली करतूत: ₹1.43 लाख की धोखाधड़ी, अपने QR कोड पर लिए पैसे
x
छत्तीसगढ़ न्यूज़.
रायपुर: यूनिवर्सल सर्विसेस के कर्मचारी ने अपने क्यू आर कोड में ग्राहकों से 1.43 लाख रुपए ट्रांसफर करा अमानत में खयानत किया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शैलेन्द्र नगर निवासी गौरव डागा ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार कोतवाली चौक स्थित यूनिवर्सल सर्विसेस के कर्मचारी शुभम् देवांगन ने यह धोखाधड़ी 18 मार्च से 6 अप्रैल के बीच किया। वह फर्म का विश्वास पात्र कर्मचारी था। इसी का फायदा उठाकर उसने, उस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने वाले ग्राहकों से फर्म के क्यू आर के बजाय अपने बनाए क्यू आर कोड में अलग अलग दिन कुल 143900 रूपए ट्रांसफर कराता रहा।
बिके सामान की फर्म के एकाउंट में आता न देख गौरव ने ग्राहकों से संपर्क किया तो उन्होंने शुभम का कोड दिखाकर भुगतान कर देने की जानकारी दी। इस धोखाधड़ी का खुलासा होने पर गौरव की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 316-4,318-4 का मामला दर्ज किया। आरोपी पकड़ से बाहर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story