छत्तीसगढ़
OMG! झूले के विवाद में कर्मचारी ने महिला को मारी लात, वीडियो हुआ वायरल
jantaserishta.com
9 May 2026 6:34 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के डिज्नीलैंड मेला में कर्मचारियों ने पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की है। विवाद झूले में एक राउंड और घुमाने की मांग को लेकर हुआ, जिसके बाद एक कर्मचारी ने महिला को सरेआम लात मार दी जिससे वो नीचे गिर गई।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है, जहां वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मेला मैनेजर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मेले में सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं क्योंकि इससे दो साल पहले यहां 3 व्यापारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट अब तक लंबित है। वहीं पहले भी झूला गिरने से कई लोग घायल भी हुए थे। डिज्नीलैंड मेला में यह तीसरी बड़ी घटना है।
जानकारी के अनुसार, बुधवारी इलाके में 1 मई से डिज्नीलैंड मेले का आयोजन किया गया है। यहां 7 मई को एक पति-पत्नी अपने साथी के साथ मेला घूमने गए थे। इस दौरान वे ऊंचे वाले झूले में झूलने पहुंचे, जहां झूला रुकने के बाद उन्होंने एक बार और तेजी से झुलाने की मांग की। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ उनका विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि मेले के कर्मचारियों ने तीनों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान एक कर्मचारी ने महिला को भी लात मार दी, जिससे वह नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर 8 मई को कार्रवाई की है। वहीं इस पूरे मामले में मेला कर्मचारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
इस मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि, वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। डिज्नीलैंड के मैनेजर समसुद्दीन खान, आकाश झूला के मालिक राहुल कुमार पासवान और कर्मचारी आनंद कुमार पासवान के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





