छत्तीसगढ़

चलती बस से गिरा कर्मचारी, मौके पर हुई मौत

Nilmani Pal
12 April 2022 8:15 AM IST
चलती बस से गिरा कर्मचारी, मौके पर हुई मौत
x
छग

कांकेर। कांकेर जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक भानबेड़ा में चलती बस से गिरकर कर्मचारी की मौत हो गई है. हादसा बस से उतरने के दौरान हुआ है. सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक कर्मचारी बसला गांव निवासी था.

हादसे के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का मामला है. बस से गिरने की वजह से कर्मचारी की मौत हुई है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Next Story