छत्तीसगढ़

5 लाख चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Nil dhankar
13 May 2022 11:35 AM IST
5 लाख चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार
x

जगदलपुर। बीती रात हुए लाखों की चोरी के मामले में बस्तर पुलिस ने शिकायत के चंद घंटों बाद ही मामले के मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर के मेंन रोड स्थित एक कपड़े के दुकान में काम करने वाले ने ही बीती रात छत में सेंध लगाकर साढे 5 लाख रुपये चोरी की थी।

जैसे ही दुकान संचालक को सुबह चोरी होने की जानकारी लगी तो तत्काल ही पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद शहर के सभी थानों के थानेदारों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने छानबीन शुरू कर दी। जांच के 12 घंटो में ही पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 5 लाख रुपये भी बरामद कर लिया गया है।

Next Story