छत्तीसगढ़
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मे ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय पर जोर
Shantanu Roy
25 Aug 2026 3:34 PM IST

x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिये नियमों का सख़्ती से पालन, ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय, जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे विभिन्न अस्थायी निर्माण के रुप मे किये गये अतिक्रमण को हटाने राजस्व व पुलिस की टीम द्वारा अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले से गुजरने वाले एनएच 130 एवं 130 बी के किनारे अतिक्रमण को हटाने सख्ती और संवेदनशीलता के साथ अभियान चलाएं। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारी को सड़क से मवेशियों को हटाने तथा ब्लैक स्पॉट पर उचित सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चलको ओर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश परिवहन अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक जो आदतन नियमों का उल्लंघन करते हैं तथा जिनका लाइसेंस 3 बार निलंबित हो गये हैं उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए। पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच एवं चलानी कार्यवाही करें।इसीतरह निर्माणाधीन सड़क एवं पुलियों को शीघ्र पूरा करने और निर्माण स्थल पर रेडियम पट्टी लगाने के भी निर्देश दिये। ओवर लोडिंग भारी वाहनो पर कार्यवाही हेतु खनिज एवं पुलिस विभाग को संयुक्त जांच अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 5 राहवीरों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। रहवीरों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें अन्य लोगों के लिये प्रेरणास्रोत बताया गया। रहवीरों मे कसडोल के विष्णु साहु, सिमगा के पुनित राम,परदेशी राम सोनकर, मनीष निषाद एवं हथबंद के लोकेश साहु शामिल हैं। इन्हे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 25 -25 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया गया है। बैठक में एसपी गौरव राय,डीएफओ, पंकज कमल, सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर सहित एसडीएम,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story





