छत्तीसगढ़
हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर
Shantanu Roy
8 Aug 2026 10:13 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में निर्माणाधीन आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्माण की गति बढ़ाने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने बैठक में सभी जनपद पंचायतों से अल्प प्रगति वाले 5-5 ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की टीम के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री पठारे ने प्रत्येक सचिव से उनके ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण की स्थिति, निर्माण की गति तथा अप्रारंभ आवासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के साथ गति देते हुए आगामी सप्ताह में अधिक से अधिक आवासों को पूर्ण कराया जाए। साथ ही जिन हितग्राहियों के आवास अभी तक अप्रारंभ हैं, उनसे तत्काल संपर्क कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने तथा उन्हें अगले निर्माण स्तर तक लाने के निर्देश दिए गए।
जमीनी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर बढ़ाएं आवास निर्माण की गति
समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों एवं सचिवों को केवल कार्यालय स्तर पर समीक्षा तक सीमित न रहते हुए जमीनी स्तर पर प्रत्येक हितग्राही से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हितग्राही के आवास निर्माण में किस स्तर पर समस्या आ रही है, इसकी वास्तविक जानकारी मौके पर पहुंचकर प्राप्त की जाए और समस्या का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण सामग्री, मजदूरी, तकनीकी मार्गदर्शन अथवा अन्य किसी कारण से यदि आवास निर्माण में विलंब हो रहा है तो संबंधित विभागीय अमला एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी-कर्मचारी समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। हितग्राहियों को योजना के तहत मिलने वाली सहायता एवं निर्माण के विभिन्न चरणों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे समय पर अपने आवास का निर्माण पूर्ण कर सकें। सीईओ पठारे ने सचिवों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका सीधा लाभ जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के रूप में मिलता है। इसलिए प्रत्येक स्वीकृत आवास की प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए उसे समय पर पूर्ण कराना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने और साप्ताहिक प्रगति पर निगरानी के निर्देश
बैठक में विशेष रूप से अल्प प्रगति एवं अप्रारंभ आवासों पर फोकस करते हुए पंचायतवार प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने सचिवों को आगामी सप्ताह के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सचिव अपने क्षेत्र के हितग्राहियों से लगातार संपर्क में रहें तथा निर्माणाधीन आवासों की प्रगति को अगले चरण तक पहुंचाने के लिए मौके पर जाकर निगरानी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास निर्माण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो तथा प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। आगामी समीक्षा में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि की जानकारी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की टीम द्वारा योजना की प्रगति से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की टीम तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





