छत्तीसगढ़

अपर संचालक जमुना सांडिया को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Nilmani Pal
30 Sept 2021 9:45 PM IST
अपर संचालक जमुना सांडिया को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
x

रायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ अपर संचालक जमुना सांडिया लगभग 41 साल की सेवा शासकीय सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद आज सेवानिवृत्त हुई। इस मौके पर जनसम्पर्क संचालनालय इंद्रावती भवन में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। अपर संचालक जवाहर लाल दरियो ने सुश्री सांडिया के सहज सरल और मिलनसार व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। यही वजह है कि जनसम्पर्क विभाग के काम-काज को हर अवसर पर सराहा गया। अपर संचालक सुश्री जमुना सांडिया ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में सभी अधिकारियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि जनसम्पर्क विभाग की चुनौतियों को पूरा करने के लिए टीम भावना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई की विभाग के लोग इसे हमेशा बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर अपर संचालक उमेश मिश्रा, संयुक्त संचालक सर्वश्री संजीव तिवारी, आलोक देव, संतोष मौर्य, पवन गुप्ता, संयुक्त संचालक वित्त प्रभास लकड़ा, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री अर्चना राणा, उप संचालक चौधरी, उप संचालक सर्वश्री बालमुकुंद तम्बोली, हीरा देवांगन, ललित चतुर्वेदी, सहायक संचालक सर्वश्री नसीम अहमद खान,घनश्याम केशरवानी, राजेश श्रीवास, मनराखन मरकाम, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी कमलेश साहू, कमलज्योति जाहिरे, अधीक्षक कमल मेहर सहित जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story