छत्तीसगढ़

रायपुर से अंबिकापुर जाने के लिए निकले मंत्री के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Admin2
9 Aug 2021 6:27 PM IST
रायपुर से अंबिकापुर जाने के लिए निकले मंत्री के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
x

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है. फ्यूल की कमी और खराब मौसम आपात लैंडिंग की वजह बताई जा रही है. कोरबा जिले के बालको स्थित हेलीपेड में पायलट ने हेलीकॉप्टर उतारा है. मंत्री भगत से मिलने के लिए मंत्री और विधायक समेत कई कांग्रेसी नेता पहुंच गए. मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री अमरजीत भगत आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर से अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान अचानक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. काफी देर मंत्री भगत वहां रुके रहे, उसके बाद दोबारा उसी हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए.

Next Story