छत्तीसगढ़
रायपुर के PNB में आधी रात बजा इमरजेंसी अलार्म, मौके पर पहुंची पुलिस
jantaserishta.com
12 Nov 2026 1:32 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर के सदानी दरबार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में गुरुवार देर रात अचानक इमरजेंसी अलार्म बजने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त में तैनात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बैंक परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच बैंक में अचानक इमरजेंसी अलार्म बजने लगा। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, थाना प्रभारी अभनपुर आशीष यादव और माना थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंक परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही इमरजेंसी अलार्म बजने के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाकर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई कमियों से अवगत कराया गया। विशेष रूप से बैंक के पीछे के हिस्से में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने, आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और अन्य सुरक्षा संबंधी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।
रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा रात्रि के समय सार्वजनिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंक, एटीएम तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। पुलिस की सक्रियता, सतर्कता एवं त्वरित रिस्पॉन्स के परिणामस्वरूप क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





