छत्तीसगढ़

पात्र माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा

Shantanu Roy
13 Oct 2025 10:05 PM IST
पात्र माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले में सुशासन तिहार और ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत पात्र माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इस निर्णय से जिले की हजारों माताओं-बहनों के जीवन में स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण का नया उजाला फैलेगा। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति और स्वच्छ रसोई का वातावरण मिलेगा। पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने हेतु 31 अक्टूबर 2025 तक अपने-अपने ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय के सचिव, सरपंच, पार्षद अथवा निकटस्थ गैस एजेंसी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा पात्र हितग्राहियों का परीक्षण कर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) के माध्यम से उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। इसके पात्रता सभी प्रकार के राशन कार्डधारी परिवार इस योजना के लिए पात्र होंगे।
इसके अपात्रता समस्त एपीएल राशन कार्डधारी परिवार, आयकरदाता परिवार, शासकीय कर्मचारी परिवार, जिन परिवारों को पूर्व में सामान्य या उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी किया जा चुका है, 30 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के मकान के स्वामी परिवार, तीन या चार पहिया वाहन स्वामी तथा 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि एवं सिंचाई उपकरण वाले परिवार इस योजना से वंचित रहेंगे। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेज बीपीएल राशन कार्ड, परिवार के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों का आधार कार्ड, महिला मुखिया का बैंक पासबुक। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा व आने वाले वर्षों में पुरे समाज के विकास का आधार बनेगा। भारत सरकार के इस निर्णय से जिले में जीवन के गुणवत्ता में सुधार होगा। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की महिलाओं अब प्रदूषण रहित वातावरण में जीवन जी सकेंगी।
Next Story