छत्तीसगढ़

हाथियों ने कुचलकर ले ली युवक की जान, वन विभाग ने कहा - अलर्ट रहे

Nil dhankar
8 Sept 2022 5:25 PM IST
हाथियों ने कुचलकर ले ली युवक की जान, वन विभाग ने कहा - अलर्ट रहे
x

बलरामपुर। जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत दुप्पी जंगल में गुरुवार सुबह हाथियों ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। प्रतापपुर की ओर से राजपुर इलाके में पहुंचा 25 हाथियों का दल इन दिनों अलखडीहा जंगल में विचरण कर रहा है। दल ने पांच दिनों में धान व मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत की सूचना पर वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा मौके पर पहुंचे और मृतक के स्वजन को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किए। वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहे हैं।

25 हाथियों का दल करवा, गोपालपुर, माकड़ होते हुए राजपुर सर्किल के अलखडीहा पहुंचा। दो दिनों से इस दल ने करीब 10 हेक्टेयर में लगी धान व मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के आने की सूचना के बाद वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी व वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू ने वनकर्मियों के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी। इस बीच गुरुवार सुबह करीब नौ बजे दुप्पी जंगल में 45 वर्षीय बिंदेश्वर गोंड को हाथियों के कुचलकर मार डाला।

Next Story