छत्तीसगढ़

हाथियों ने किया किसानों के फसल को बर्बाद, दहशत में लोग

Janta Se Rishta Admin
5 Dec 2021 10:00 AM GMT
हाथियों ने किया किसानों के फसल को बर्बाद, दहशत में लोग
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। मरवाही वनमंडल पहुंचा 43 हाथियों का दल अब उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। मौहरीटोला, अमेरा टिकरा, धनपुरिहा टोला में कई किसानों के फसल रौंद दिए। इस घटना के बाद से ग्रामीण पूरी तरह घबराए हुए हैं। शनिवार की पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ी। सभी घरों के सामने मशाल भी जलाकर रखे गए थे। ताकि मकान क्षतिग्रस्त न करें। सबसे ज्यादा चिंता जनहानि को लेकर हैं। करीब 10 दिन से यह दल इस क्षेत्र में है। पहले के तीन दिन तो जंगल के अंदर ही मौजूदगी रही और किसी तरह उत्पात भी नहीं मचाया। इससे ग्रामीणों को लगा कि शांत दल है और जिस रास्ते से आए हैं लौट जाएंगे। हालांकि सतर्कता बरती जा रही थी।

यहां पर अब आबादी इलाके में पहुंचने के साथ उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। शनिवार की रात हाथियों का दल मरवाही वन मंडल की सीमाओं से लगे मौहरीटोला ,अमेरा टिकरा, धनपुरिहा टोला में रात भर उत्पात मचाया। जिसे देखकर ग्रामीणा दहशत में आ गए। कुछ तो मकान से बाहर भी निकल गए। पूरी रात दहशत में गुजरी।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta