छत्तीसगढ़
जंगल से खेतों तक पहुंचे हाथी, फसलों पर मंडराया खतरा
jantaserishta.com
24 Nov 2026 12:41 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रेमनगर क्षेत्र के तारा सर्किल अंतर्गत जनार्दनपुर और शिवनगर के जंगलों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार आमद से आसपास के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में करीब 12 हाथियों का दल सक्रिय है। इनमें नन्हे शावक भी शामिल हैं। वहीं, 11 हाथियों का एक झुंड एक साथ विचरण कर रहा है। हाथी जंगल से लगे खेतों में पहुंचकर फसलों को खा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को नुकसान की आशंका सता रही है।
हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और जंगल या खेतों की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। यह पूरा मामला रामानुजनगर वन परिक्षेत्र का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





