छत्तीसगढ़

हाथी का कहर, जंगल गए ग्रामीण को मार डाला

jantaserishta.com
30 Aug 2026 4:45 PM IST
हाथी का कहर, जंगल गए ग्रामीण को मार डाला
x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: जंगल में काम करने गए एक ग्रामीण की जिंदगी दर्दनाक तरीके से खत्म हो गई, जब अचानक उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
दरअसल, यह पूरा मामला प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम जजावल का है। बताया जा रहा है कि, ग्रामीण जंगल में काम के सिलसिले में गया था। इसी दौरान अचानक उसका सामना हाथी से हो गया। इससे पहले कि, ग्रामीण कुछ समझ पाता, हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे कुचल दिया।
घटना के बाद जंगल से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। लगातार हाथियों के हमले से हो रही मौतों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों में वन विभाग से हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग उठ रही है।फिलहाल वन विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है और मृतक के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story