छत्तीसगढ़

हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, दस्तक से डरे ग्रामीण

Nilmani Pal
9 Sept 2022 10:11 AM IST
हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, दस्तक से डरे ग्रामीण
x

कोरबा. कटघोरा के पास 16 हाथियों का दल पहुंचा है. हाथियों का ये दल कटघोरा से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर एतमा नगर रेंज में नेशनल हाईवे पार कर मानगुरु पहाड़ पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि हाथियों ने बांगों पंचायत के आश्रित ग्राम पचभैया पारा और चर्रा में ग्रामीणों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. 16 हाथियों के दल की आमद से वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है. वन विभाग हाथियों की मॉनिटरिंग कर ग्रामीणों को आगाह भी कर रहा है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story