छत्तीसगढ़

हाथियों का डेरा, वन विभाग की नजर अंदाज से ग्रामीणों में आक्रोश

Nilmani Pal
15 April 2023 9:50 AM GMT
हाथियों का डेरा, वन विभाग की नजर अंदाज से ग्रामीणों में आक्रोश
x

धमतरी। जिले के नगरी ब्लाक सीतानदी उदंती में सिकासेर दल के करीब 35 हाथियों का झुंड विचरण कर रही है। किसानों द्वारा खेत में लगाए धान और सब्जी फसल को हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वहीं हाथियों को खदेड़ने वन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से ईलाके के लोगो में आक्रोश है। इसके साथ ही लोग घरों से निकलने में भी अब डर रहे हैं।

दरअसल नगरी ब्लाक के ग्राम कारीपानी, घुटकेल तथा आसपास के दर्जनभर गांवों में दंतैल हाथियों का आतंक बना हुआ है। करीब 35 हाथियों के झुंड द्वारा किसानों की फसल लगातार बर्बाद की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी वन विभाग झांकने तक नहीं आते हैं। इसके साथ ही हाथियों के आंतक के कारण से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने फसल नुकसान हो लेकर तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि जो मुआवजा उनको दिया जाता है वे ऊंट के मुंह में जीरा के सामान होता है। गौरतलब है कि जिले में हाथियों ने अब तक 14 लोगों की जान ले चुकी है। बहरहाल वन विभाग का कहना कि फसल नुकसान का सर्वे के बाद मुआवजा दिया जाता है। इसके साथ ही इलाके में मुनादी के माध्यम से लोगों को हाथियों से सर्तक किया जाता है।

Next Story