छत्तीसगढ़

हाथियों ने दंपती पर किया हमला, महिला का एक हाथ शरीर से अलग

Nil dhankar
1 April 2025 12:57 PM IST
हाथियों ने दंपती पर किया हमला, महिला का एक हाथ शरीर से अलग
x
छग

बलरामपुर। बलरामपुर में हाथियों के दल ने खेत में मवेशी बंधने गए दंपती पर हमला कर दिया. हाथियों ने महिला का एक हाथ भी उखाड़ दिया. वहीं पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल पति-पत्नी को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है.

ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कहा है कि हाथियों के आने की जानकारी देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. फुलवार गांव में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. यह मामला रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का है.


Next Story