![किसान पर हाथियों ने किया हमला, हालत गंभीर किसान पर हाथियों ने किया हमला, हालत गंभीर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/02/2277898-untitled-66-copy.webp)
x
छग
जशपुर। जशपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी है। यहां शुक्रवार सुबह दो हाथियों ने एक किसान पर हमला कर दिया। इससे किसान बुरी तरह जख्मी हो गया है। हालांकि, हाथी के चंगुल से किसान ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। लगातार हाथियों के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल किसान के इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है। घटना जिले के कांसाबेल क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत कटंगखार के डूमरटोली निवासी 65 वर्षीय केश्वर आज सुबह करीब 7 बजे अपने खेत की ओर जाने के लिए निकला था। इस दौरान दो हाथियों ने अचानक हमला कर दिया। इसके बाद किसी तरह किसान ने हाथियों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों काफी दहशत देखने को मिल रही है।
![Nilmani Pal Nilmani Pal](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486221-untitled-102-copy.webp)
Nilmani Pal
Next Story