छत्तीसगढ़

हाथी का उत्पात गांव में, मुनादी कराई गई

Nil dhankar
2 May 2026 2:59 PM IST
हाथी का उत्पात गांव में, मुनादी कराई गई
x

सरगुजा। जिले में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। यहां बिती रात हाथियों के दल ने एक घर में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया है। इसी के साथ ही स्कूल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी के आतंक को देखते हुए वन विभाग लगातार हाथी से बचने के लिए मुनादी कर रहा है। यह पूरा मामला मैनपाट वन परिक्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हाथियों का दल कापू रेंज के जोबलपानी से धौवरघाट के बीच जंगल में विचरण कर रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात चुरकीपानी में हाथियों का आतंक देखने को मिला है, यहां हाथियों ने एक घर को तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया।

इसी के साथ ही हाथियों के दल ने कडराजा कॉलोनी में भी जमकर उत्पात मचाया है। यहां हाथियों के दल ने स्कूल को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे अब ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी भी तरह की जान की हानी नहीं हुई है, लेकिन एक परिवार के सिर से छत जरुर छिन गया है।


Next Story