छत्तीसगढ़

हाथी ने बच्ची को पटककर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

jantaserishta.com
4 Dec 2024 12:40 PM IST
हाथी ने बच्ची को पटककर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. आज फिर हाथी ने तीन साल के कमार बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला. यह घटना धमतरी जिले के नगरी ब्लाॅक के टायगर रिजर्व रिसगांव आमाबहार की है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है. कमार परिजन घर में सो रहे थे. इस दौरान हाथी घर में घुसकर बच्ची को सूंड से उठाकर बाहर लाया और मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story