छत्तीसगढ़

हाथी ने ली जान, युवती को कुचला

Nil dhankar
10 April 2022 12:42 PM IST
हाथी ने ली जान, युवती को कुचला
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

धमतरी। जिले में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. एक बार फिर से हाथी के हमले से एक 25 वर्षीय युवती की जान चली गई है. पिछले दो दिनों में हाथियों ने 3 लोगों को अपना शिकार बनाया है. हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहैल है.

बता दें कि, क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है. सीतानदी रिजर्व फारेस्ट के बिरनासिल्ली के जंगल में रविवार को जंगल में 25 वर्षीय युवती की लाश मिली है, जिसे हाथियों ने कुचल दिया है. युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. हालांकि हाथियों के कुचलने से मौत का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी बीते 2 दिनों के अंदर कुल तीन लोगों की जान गई है.


Next Story