छत्तीसगढ़

मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट, देखें VIDEO

jantaserishta.com
16 Jun 2026 10:26 AM IST
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट, देखें VIDEO
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हाथियों का एक बड़ा दल भी पहुंच गया, जिससे वन विभाग और रेस्क्यू टीम को शुरुआती दौर में पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यह पूरा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव का है। बताया जा रहा है कि कोयला परिवहन वाली रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन की सीधी टक्कर लगने से जंगली हाथी के एक पैर में बेहद गंभीर और गहरी चोट आई है, जिसके कारण वो दर्द से कराहने लगा।
हाथी की आवाज सुनकर उसके दल के अन्य हाथी भी वहां आ पहुंचे, जिसके कारण वन विभाग और रेस्क्यू टीम को उसके पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की देखरेख में घायल हाथी का इलाज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story