छत्तीसगढ़
हाथी का तांडव: पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में पसरा सन्नाटा
jantaserishta.com
9 Jun 2026 11:08 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां मंगलवार सुबह एक दंतैल हाथी ने पति और पत्नी को कुचलकर मार डाला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना राजपुर वन परिक्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी आज सुबह 5 बजे के आसपास शौच के लिए बाहर जा रहे थे, तभी कुंदी कला गांव के बांधपारा जंगल के पास उनका सामना दल से भटके एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों को देखते ही बुरी तरह से कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से कल्याणपुर क्षेत्र में पांच हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। इसी दल से भटके दंतैल हाथी ने दंपति को अपना निशाना बनाया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जांच शुरु कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





