छत्तीसगढ़

हाथी ने युवक को पटका, भागकर बचाई अपनी जान

Nil dhankar
11 Oct 2023 11:01 AM IST
हाथी ने युवक को पटका, भागकर बचाई अपनी जान
x
छग

रायगढ़। वन मंडल धरमजयगढ़ के छाल रेंज में जंगल की ओर जा रहे युवक का दंतैल हाथी से सामना हो गया। हाथी ने युवक को जमीन पर पटक कर घायल कर दिया।

दुकालु कमलवंशी लोटान इलाके के पीएफ 481 के जंगल में पुटू लेने जंगल की ओर गया था। एक नर दंतैल हाथी से उसका सामना हो गया। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागने में सफल हुआ। इस घटना की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से डायल 112 को दी गई। आरक्षक भवन कंवर व चालक रंजीत राठिया मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र छाल ले गए। घायल की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया गया है।


Next Story