
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आकर एक हाथी की हुई मौत के मामले में वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को इस केस में फरार चल रहे दो और आरोपियों को वन अमले ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब तक इस मामले में कुल पांच शिकारी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। मामला तमनार रेंज के केराखोल गांव के राजस्व क्षेत्र का है, जहां कुछ शिकारियों ने जंगली सुअर का शिकार करने के उद्देश्य से खेतों में बिजली के करंट वाला तार बिछाया था। बीते सोमवार को उसी तार की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हो गई थी। हाथी की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
प्रारंभिक जांच के दौरान वन अमले ने तीन आरोपियों वीर सिंह मांझी, बसंत राठिया और रामनाथ राठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। पूछताछ के दौरान अन्य दो आरोपियों बनाई गांव के देवनारायण राठिया और चिर्रामुड़ा के जयलाल मांझी के नाम सामने आए। इसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। वन विभाग की टीम लगातार दोनों की तलाश में दबिश दे रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि दोनों अपने गांव लौट आए हैं। इस पर रेंजर विजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की और दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शिकार में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।
वन अमले ने दोनों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। तमनार रेंजर विजेन्द्र कुमार ने बताया कि अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि, “इस प्रकरण में जांच जारी है, और भी लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगातार काम कर रही है।” गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हाथियों की करंट लगने से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों और किसानों से अपील की है कि वे फसलों या शिकार के लिए बिजली का नंगे तार न लगाएं। यह न केवल वन्यजीवों के लिए बल्कि इंसानों की जान के लिए भी खतरा है।
Tagsरायगढ़ हाथी मौतकरंट तार शिकारवन विभाग कार्रवाईतमनार रेंजवन्यप्राणी संरक्षण अधिनियमछत्तीसगढ़ न्यूज़रायगढ़ अपराधदेवनारायण राठियाजयलाल मांझीहाथी संरक्षणRaigarh elephant deathelectric wire huntingforest department actionTamnar rangewildlife protection actChhattisgarh newsRaigarh crimeDevnarayan RathiyaJailal Manjhielephant conservationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





