छत्तीसगढ़

तालाब में हाथी के शावक की मौत

Nil dhankar
18 March 2025 2:19 PM IST
तालाब में हाथी के शावक की मौत
x

रायगढ़। जिले में हाथी के शावक की मौत का मामला सामने आया है. धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथी शावक की तलाब में डूबकर मौत हो गई. घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया. यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. सूचना पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. मृत शावक को तलाब से निकालने की कोशिश की जा रही है.

क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हाथियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके साथ शावकों की संख्या भी दोगुनी हो गई है. वन विभाग ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं स्थानीय लोगों को हाथियों के बढ़ते मूवमेंट को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है.

Next Story