छत्तीसगढ़

घर के बाहर सो रही महिला को हाथी ने कुचला, मौत

Nil dhankar
1 July 2022 1:18 PM IST
घर के बाहर सो रही महिला को हाथी ने कुचला, मौत
x

जशपुर। जशपुर जिले में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है। यहां सो रही एक महिला को हाथी ने कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुँचा। मामला दुलदुला वन परिक्षेत्र के सपघरा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक दुलदुला वन परिक्षेत्र के सपघरा में एक महिला अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। इस दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हाथी ने महिला के घर को भी नुकसान पहुँचाया है।

Next Story