छत्तीसगढ़

हाथी ने कुचला, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Nil dhankar
13 Sept 2021 2:55 PM IST
हाथी ने कुचला, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़

महासमुंद। महासमुंद जिले में हाथियों का आतंक जारी है। यहाँ हाथी ने 2 लोगों को मौत के घाट उतारा है। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार ये घटना ग्राम गौरखेड़ा और झालखम्हरिया की है। ग्रामीणों और वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों से मिली पुष्ट जानकारी के अनुसार मृतक राजू विश्वकर्मा और परमेश्वर कमार दोनों महासमुंद का निवासी है। शहर के वार्ड 8 निवासी राजू विश्वकर्मा (60 वर्ष) अपने दो अन्य साथियों के साथ महादेव पठार (जंगल स्थित दर्शनीय स्थल) गए थे। जहाँ से बाइक से वापस शहर लौट रहे थे। ग्राम गौरखेड़ा के पास रात्रि करीब 8 बजे मोटरसाइकिल के सामने हाथी आ धमका। हड़बड़ी में राजू बाइक से गिर गया। उसके दो साथी वहां से जान बचाकर बाइक से भाग निकले।

राजू को हाथी ने कुचल-कुचलकर मार डाला। यह खबर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचकर आसपास के गांवों में अलर्ट घोषित कर ही रहे थे। इसी बीच खबर मिली कि हाथी गौरखेड़ा से आगे बढ़कर तीन किलोमीटर दूर झालखम्हरिया गांव पहुंच गया है। वहां खेत में लगाए गए मूंगफली फसल की रखवाली कर रहे तीस वर्षीय युवा किसान परमेश्वर कमार पर हमला कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Next Story