छत्तीसगढ़

हाथी ने मचाया उत्पात: घरों में तोड़फोड़ कर महिला की जान ले ली

Nil dhankar
23 Sept 2022 2:35 PM IST
हाथी ने मचाया उत्पात: घरों में तोड़फोड़ कर महिला की जान ले ली
x
छग

सरगुजा। सरगुजा संभाग में हाथियों का उत्पात जारी है। भकुरा गांव में हाथी के हमले से महिला की मौत हो गई। खेत गई महिला पर शुक्रवार तड़के हाथियों ने हमला कर दिया। गांव के 5 घरों को भी तोड़ा है। फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

गांव में तीन हाथियों का दल डेरा डाला हुआ है। दल में दो हाथियों के साथ एक शावक भी मौजूद है। वन विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेकर हाथियों की निगरानी में जुटी है। डीएफओ पंकज कमल के मुताबिक हाथियों का दल लुंड्रा इलाके से भकुरा गांव पहुंचा है। पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि दे दी गई। हाथियों की मूवमेंट पर वन अमला लगातार नजर बनाए हुए है।

बता दें कि सरगुजा संभाग में लगातार हाथी के हमले से लोग दहशत में हैं। मैनपाट में 8 से 9 हाथी और उदयपुर ब्लॉक में 11 हाथियों का दल मौजूद है। हाथी मित्र और वन विभाग की मदद से ग्रामीण अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। उदयपुर के प्रभावित इलाके में लोगों को आंगनबाड़ी और स्कूलों में शिफ्ट किया जा रहा है।


Next Story