छत्तीसगढ़

हाथी शावक की मौत, दो चट्टानों के बीच गिरकर फंसा

jantaserishta.com
28 Jan 2026 9:13 PM IST
हाथी शावक की मौत, दो चट्टानों के बीच गिरकर फंसा
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: घरघोड़ा वन परिक्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पहाड़ से उतरते समय गिरने के कारण एक हाथी शावक की मौत हो गई। यह घटना रायगढ़ वन मंडल अंतर्गत ग्राम कया के जंगलों में हुई, जब हाथियों का दल पहाड़ी क्षेत्र से नीचे की ओर आ रहा था। इसी दौरान शावक असंतुलित होकर ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना स्थल दुर्गम और पहुंचविहीन होने के कारण वन विभाग की टीम दोपहर के समय मौके पर पहुंच सकी। इलाके की भौगोलिक स्थिति कठिन होने के चलते शावक के शव को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। ऐसे में मौके पर ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शावक का दाह संस्कार किया गया।
इस संबंध में रायगढ़ वन मंडल के डीएफओ अरविंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शावक की मौत पहाड़ की ऊंचाई से गिरने के कारण लगी गंभीर चोटों से हुई। उन्होंने बताया कि जिले में बीते तीन महीनों के भीतर हाथी शावकों की मौत का यह पांचवां मामला है, जो चिंता का विषय है।
वन विभाग द्वारा घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है और क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story