छत्तीसगढ़

दंपति पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत

Nilmani Pal
24 July 2022 11:27 AM IST
दंपति पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र के हाथी प्रभावित बरडांड में जंगली हाथियों के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पति भी घायल हो गया।उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नर्मदापुर में भर्ती किया गया है। प्रतिकूल मौसम में हाथियों के स्वच्छंद विचरण से प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत हैं। लगभग दो महीने से जंगली हाथियों का दल सरगुजा जिले के मैनपाट और रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती जंगल में जमा हुआ है। पिछले कई दिनों से हाथी मैनपाट के आबादी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे।

लगातार उनके द्वारा घरों को निशाना बनाया जा रहा था। शनिवार की रात हाथियों का दल ग्राम बरडांड पहुंचा। हाथियों की आहट सुनकर बुजुर्ग दंपती सुरक्षित तरीके से भागने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान उनका सामना हाथियों से हो गया। हाथियों ने बसमतिया 65 वर्ष को कुचल कर मार डाला। उसका पति विश्वनाथ किसी तरह घायल अवस्था में दूर निकल गया। देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला भी प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गया था। हाथियों को सुरक्षित तरीके से दूर खदेड़ने के बाद घायल विश्वनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपाट में भर्ती करा दिया गया है।


Next Story