छत्तीसगढ़

मवेशियों पर हाथी ने किया हमला, हुए घायल

Nilmani Pal
2 April 2022 11:49 AM IST
मवेशियों पर हाथी ने किया हमला, हुए घायल
x
छग

बालोद। बालोद जिले में दंतैल हाथी का आतंक लगातार जारी है। जिले के मुजालगोंदी गांव के आसपास के क्षेत्र में दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। मामला गुरुर वन परिक्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुर ब्लाक के मुजालगोंदी गांव से लगे गढ़िया तालाब में पानी पीने गए मवेशियों पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में एक मवेशी घायल हो गया। दंतैल हाथी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं वन अमल हाथी को जंगल की ओर करने में लगा है।


Next Story