छत्तीसगढ़

फसल बचाने को बिछाए करंट वाले तार ने ली हथिनी की जान, 5 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Nov 2026 2:35 PM IST
फसल बचाने को बिछाए करंट वाले तार ने ली हथिनी की जान, 5 आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: सरगुजा के लक्ष्मणगढ़ जंगल में करंट लगने से 7 वर्षीय हथिनी की मौत के मामले में वन विभाग की टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने खेत की फसल बचाने के लिए तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया था।
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर वन परिक्षेत्र में तीन दिन पहले 7 वर्षीय मादा हथिनी का शव जंगल में मिला था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू की और करीब 12 संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि कुछ ग्रामीणों ने फसल बचाने के लिए खेत के आसपास तार बिछाकर उसमें करंट लगाया था।
इसी की चपेट में आने से हथिनी की मौत हुई। वन विभाग की टीम ने सुखरीभंडार गांव के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जगमोहन मंझवार (41), भरोस मंझवार (41), पारस मंझवार (41), बुधराम मंझवार (41) और रतनराम मंझवार (37) शामिल हैं।
पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल से करीब 700 मीटर दूर गन्ने की बाड़ी में बिजली के खंभे से तार जोड़कर करंट प्रवाहित किया जाता था। भरोस मंझवार शाम 7 से 8 बजे के बीच तार जोड़ता था और सुबह करीब 4 बजे उसे हटा देता था। ऐसा इसलिए किया जाता था, ताकि किसी को इसकी जानकारी न हो।
घटना वाले दिन जगमोहन मंझवार अपने खेत से घटनास्थल तक करंट वाला तार ले गया था। इसी दौरान हथिनी तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हथिनी की मौत के बाद रतनराम मंझवार, बुधराम मंझवार और पारस मंझवार ने तार निकालकर स्टॉप डैम में फेंक दिया, ताकि घटना के सबूत मिटाए जा सकें।
रेंजर फेंकू चौबे ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मामले में जांच कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story