छत्तीसगढ़

बिजली बंद रहेगी 2 बजे तक, विद्युत कर्मी ने बताई वजह

Nil dhankar
8 July 2023 8:44 AM IST
बिजली बंद रहेगी 2 बजे तक, विद्युत कर्मी ने बताई वजह
x
छग

बस्तर। बस्तर में जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आज बिजली गुल रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई इलाकों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी। बताया जा रहा है कि, विभाग किसी स्थल पर बिजली का पोल लगा रहा है। इसलिए लाइन बंद करने का निर्णय किया गया है।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि, काम और मौसम को देखते हुए बिजली गुल के समय में थोड़ा परिवर्तन भी हो सकता है। बिजली गुल रहने से नगर निगम क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड, पटेल गली, मोन्टेसरी स्कूल, गुप्ता किराना एवं आस पास के इलाके प्रभावित होंगे।

पोल लगाने के अलावा विद्युत विभाग के कर्मचारी मौसम को ध्यान में रखते हुए मेंटेनेंस का काम भी कर सकते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई थी। दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था।


Next Story